कोरबा

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला ने जिला पंचायत में किया ध्वजारोहण

कोरबा (ट्रैक सिटी) राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप की उपस्थिति में जिला पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी हमें वीरों के बलिदान से मिली है। इस आजादी को हमें अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने देश वीरों को नमन किया। जनप्रतिनिधियों का कार्य जनता और सरकार के मध्य सेतु के रूप में होता है। हम सभी सरकार की मंशानुसार विकास कार्यों को गति देकर जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने स्वतंत्रता का महत्व बताते हुए कहा कि ग्रामीण एवं पंचायत विभाग का कार्य क्षेत्र बहुत विस्तृत है। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ईमानदारी से समय पर अपने कार्य संपादित करें। शासन की योजनाओं का अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर छत्रपाल सिंह कंवर, उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी अमिता साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button