कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला स्कूल शिक्षा विभाग खेल कैलेंडर 2024-25 का निर्धारण संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के आदेशानुसार टी पी उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के कुशल निर्देशन में केआर टंडन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं रणधीर सिंह प्राचार्य कन्या साडा के नेतृत्व में जिला स्तरीय व्यायाम शिक्षकों का बैठक दिनांक 12/07/2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा कोरबा में सम्पन्न हुआ । जिसमें कोरबा जिला के साल भर की खेल गतिविधियों का निर्धारण किया गया। जो 18 सोपान में विभिन्न जगहों पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न होगी। जो 18 जुलाई से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बालको नगर में नेहरू हॉकी खेल मिनीमाता उत्तर माध्यमिक विद्यालय बालको के नेतृत्व में शुरू होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगामार में खेलों के राजा एथलेटिक्स के साथ समापन होगी। उक्त कार्यक्रम को निर्धारित करने में राम कृपाल साहू सहायक खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक प्रशांत तिवारी, अनुप राय , कृष्णा गढेवाल , सुरेन्द्र दुबे, अनिल तिवारी महेश कैवर्त, संदीप गैरहा, अजय दुबे, देवेन्द्र सिंह राजपूत, देवेन्द्र महतो (जिला अध्यक्ष) सनत कालेलकर (जिला सचिव) श्रीमती सावित्री जायसवाल, नलनी मूले , सन्नी कैवर्त, राजेश पाण्डेय, सत्यनारायण कंवर , पवन कंवर, प्रदीप मिंज , नवीउल्ला सिद्दीकी, एम जे आलम, चंद्रशेखर खांडे , विशाल दुबे, डॉक्टर पुष्प राज सिंह राजपूत, निर्मला यादव, प्रवीण सिंह राजपूत, विवेकानन्द गोपाल, प्रियंका चौहान, शर्मिष्ठा शर्मा, गोपाल दास महंत , अजित शर्मा, सुमित सिंह , मानस केशरवानी आदि जिला के व्यायाम शिक्षक , प्राचार्यगण , व्याख्याता एवं पांचों विकासखंड प्रभारियों, तथा अशासकीय विद्यालयों के क्रीड़ा प्रभारी , शिक्षकों आदि की उपस्थित में जिला स्तरीय खेल कैलेंडर 2024-25 का निर्धारण किया गया है। जिसमें सभी व्यायाम शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला स्तरीय खेल में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को सहभागिता दिलाने का निश्चय किया गया है।
