कोरबा

डीजल चोरों की स्कॉर्पियो को ट्रेलर चालक ने मारी टक्कर।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/कटघोरा(ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा बाईपास पर डीजल चोर गिरोह के आतंक से ट्रक चालक और मालिक परेशान हैं। गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो सवार 6 से 7 चोरों ने ट्रेलरों से डीजल चोरी करने की कोशिश की। इसी दौरान एक ट्रेलर चालक की नजर चोरों पर पड़ गई। चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रेलर स्टार्ट कर स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।बताया जा रहा है कि तड़के स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे 6 से 7 आरोपियों ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलरों को निशाना बनाया और डीजल निकालने लगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इसी दौरान एक ट्रेलर चालक की नजर आरोपियों पर पड़ गई। चालक को धमकाने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने हिम्मत दिखाते हुए अपना ट्रेलर स्टार्ट कर दिया और भाग रहे चोरों की स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। चालक ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। वाहन से डीजल के कंटेनर भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अब पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पाली थाना क्षेत्र में भी डीजल चोरी की ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस घटना के बाद ट्रक चालक और मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button