Korba

तीन अंतरर्राज्यीय चोर ओडिशा से गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) मोटरसाइकिल चोरी करने और उसे खपाने के मामले में तीन अंतर्राज्यीय चोरों को मानिकपुर चौकी पुलिस ने  उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक खरीददार भी है। बदमाश विभिन्न क्षेत्रों से दुपहिया गाड़ियों की चोरी करने के बाद उन्हें दूसरे प्रदेश में बेच देते थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए भूपेंद्र शर्मा और गजेंद्र नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल पिछले दिनों कोरबा रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से एक व्यक्ति की बाइक की चोरी हो गई थी। रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही थी ।  इस दौरान कई चीजे सामने आई, मुखबिर से आरोपियों की जानकारी मिली । पुलिस की टीम ने सीमावर्ती और उड़ीसा के बरगढ़ क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई की। वहां से चोरी की  कुल 5 बाइक बरामद की गई है। ये सभी चोरी कर यहां तक लाई गई है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि दूसरे क्षेत्र से चोरी करने के बाद इन गाड़ियों की नंबर प्लेट उड़ीसा में बदल दी जाती थी ताकि आगे का काम आसान हो सके। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी खरसिया उड़ीसा क्षेत्र के रहने वाले हैं और इससे पहले भी चोरी की कई घटना को अंजाम दे चुके हैं । कुछ दिनों पहले रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी एक एक्टिवा वाहन की चोरी आरोपियों द्वारा की गई थी  चोर की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी ।

पकड़े गए सभी आरोपी के खिलाफ और भी कई मामले दर्ज हैं थी   जिस पर पुलिस अन्य जिलों की पुलिस से बात कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है थी  पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच मोटरसाइकिल जप्त किए गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button