कोरबा/पाली

तेज आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की भारी डंगाल गिरने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा।पाली (ट्रैक सिटी)/ जिले के पाली क्षेत्र में शनिवार को आई तेज आंधी-तूफान और बारिश एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए काल बन गई। मौसम से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन मासूम बच्चों पर अचानक पेड़ की भारी डंगाल टूटकर गिर गई, जिससे तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ गांव के आश्रित मोहल्ले में रहने वाले कमलेश कुमार, इंदिस तिर्की और शिव टेकाम शनिवार दोपहर घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए तीनों बच्चे पास में स्थित एक बड़े पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

बताया जा रहा है कि आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ की एक बड़ी डंगाल अचानक टूटकर सीधे बच्चों के ऊपर आ गिरी। डंगाल की चपेट में आने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने तत्काल तीनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य बच्चों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक साथ तीन मासूम बच्चों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन द्वारा भी घटना की जानकारी लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने के खतरों को उजागर करता है। मौसम विशेषज्ञों और प्रशासन द्वारा अक्सर तेज आंधी-तूफान के समय खुले स्थानों और बड़े पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन अचानक बदले मौसम के कारण कई बार लोग सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच पाते और ऐसे हादसों का शिकार हो जाते हैं।

पाली क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना ने पूरे कोरबा जिले को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button