कोरबा

तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर हुई बेकाबू पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के लिटियाखार गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान करण चौहान (16) और राजा नेटी (14) के रूप में हुई है। दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार करण चौहान बाइक चला रहा था, जबकि राजा नेटी पीछे बैठा था। दोनों तिवरता से लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। शुक्रवार शाम एक मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों नाबालिगों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दीपका पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक CG 12 BQ 4982 को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों नाबालिग बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने हुए थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर के कारण बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

देर रात होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शनिवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे ने एक बार फिर नाबालिगों के वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को बाइक या अन्य वाहन न दें। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और निर्धारित गति सीमा समेत सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button