कोरबा

थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा अवैध कबाड़ पर कार्यवाही।

वाहन माजदा क्र सीजी 12 एस 3292 किमती-लगभग 5 लाख वाहन में भरा कबाड़ लोहा करीब 3 टन किमती- लगभग 60000 रू को जप्त कर कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उरगा राजेश जांगडे के द्वारा अवैध कोयला तस्करी, कबाड़, डीजल चोरों पर अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर अपराध की रोकथाम करने निर्देश प्राप्त हुआ था । निर्देश के पालन में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा दिनांक 17.04.2022 को प्रआर.635 रामकुमार उइके, हमराह आरक्षक हितेश राव, राम पाटले, सैनिक शांतनु राजवाडे के उरगा थाना क्षेत्र में टाउन पेट्रोलिंग एंव अपराध पतासाजी के लिये रवाना किया गया था कि शाम करीब 6:00 बजे मुखबीर सूचना मिला कि माजदा वाहन क्र. सीजी 12 एस 13292 में कबाड़ लोहा भरकर कोरबा से चांपा की ओर जा रहे है मुखबीर सूचना पर कार्यवाही हेतु मड़वारानी मेन रोड पर घेरा बंदी कर वाहन माजदा क्र. सीजी 12 एस 3202 को आते देखकर रोककर चेक किया गया जिसमें कबाड़ लोहा करीब 03 टन कीमती– 60000 रु. पाया गया। वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवा कुमार पटेल पिता ओम प्रकाश पटेल उम्र 22 साल सा.-हरदीबाजार, थाना के पीछे चौकी-हरदीबाजार थाना-कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ0ग0) का रहने वाला बताया जिसे उक्त वाहन के संबंध वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस देने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये माल मशरूका चोरी का होने के संदेह पर उक्त लोहे का कबाड़ एंव वाहन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाकर धारा 41(1-4)दप्रस/379 भादवि की कार्यवाही किया गया ।
दिनांक 16.04.2022 को भी लावारिस हालत में पीकप वाहन में भरा अवैध कोयला के विरूद्ध धारा 102 जाफौ. के तहत कार्यवाही की गई थी । थाना उरगा पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यवाही से अवैध कारोबारियों पर हड़कंप मचा हुआ है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

उक्त कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगडे, प्र.आर. 635 रामकुमार उइके, आरक्षक हितेश राव, आरक्षक राम पाटले एंव सैनिक शांतनु राजवाड़े की भूमिका सराहनीय रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button