कोरबा

दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण 

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने इन सभी सामुदायिक भवनों को किया जनसेवा में समर्पित।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोनांतर्गत 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण आज एक ही दिन पृथक-पृथक वार्डो में किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजदूेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन सभी सामदुायिक भवनों को उनके द्वारा जनसेवा में समर्पित किया गया। इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमेनगण विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 55 सलिहाभांठा में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 55 के ही नागिनभांठा बस्ती में उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप पटेल समाज हेतु 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया गया है, दर्री जोन के अंतर्गत ही वार्ड क्र. 54 जमनीपाली हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है, वहीं वार्ड क्र. 54 के ही गोपालपुर स्थित माता चौरा के पास 10 लाख रूपये की लागत से अहातायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर साडा शिव मंदिर के समीप 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्मित हुआ है, वहीं वार्ड क्र. 59 दर्रीखार क्र. 01 कन्या शाला के समीप 25 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। दर्री जोन के अंतर्गत ही वार्ड क्र. 60 प्रगतिनगर लेबर कालोनी दर्री में 10 लाख रूपये की लागत से उडिया समाज के लिये सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, आज इन वार्डो में पृथक-पृथक आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत के हाथों इन सभी सामुदायिक भवनों को जनता की सेवा में समर्पित किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों के द्वारा सामुदायिक भवनों की सौगात प्राप्त होने पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

आमजन को अधिकाधिक सुविधाएं देना, हमारा प्रथम लक्ष्य

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनताजनार्दन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्त विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान करना, मेरा प्रथम लक्ष्य है तथा इसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को सामने रखकर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के द्वारा लगातार प्राप्त मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप विगत ढाई वर्षो के दौरान निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिसमें ढेर सारे कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं, कुछ प्रगति पर हैं तथा शेष कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कराई जा रही है, जिनका लाभ देश व प्रदेश के करोड़ों लोगों को प्राप्त हो रहा है।

बिना भेदभाव के सभी 67 वार्डो में विकास कार्य

इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से नगर पालिक निगम कोरबा के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के व्यापक रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं, उद्योग मंत्री देवांगन द्वारा विकास कार्यो हेतु लगातार विभिन्न मदों से फंड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह संकल्प है कि देश के हर व्यक्ति के पास उसका अपना पक्का मकान हों, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 26 लाख आवासगृहों की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा तेजी के साथ आवासगृहों का निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत देश व प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है, उनकी समस्याएं दूर हो रही है, सुविधाएं बढ़ रही हैं।

लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू, पार्षद किशनलाल केंवट, मुकुंद सिंह कंवर, सुखविंदर कौर, जनकसिंह राजपूत, कल्याणी बाई यादव, प्रीतिदिनेश शर्मा, एल्डरमेन ईश्वर साहू, मनोज अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, नरेन्द्र पाटनवार, नारायण सिंह ठाकुर, तुलसी ठाकुर, अनिल यादव, मनोज राजपूत, अंजय अग्रवाल, अनिल गिरी, दिलेश्वर पटेल, बोधराम पटेल, दीपक अग्रवाल, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, यशवंत जोगी, रितेश सिंह, समारू यादव, किशोर साहू, भुनेश्वर तिवारी, रामू पटेल, अर्जुन पटेल आदि के साथ काफी संख्या में वार्डो के नागरिकगण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button