कोरबा

दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम: एक अप्रैल को  आजादी का अमृत महोत्सव एवं दो अप्रैल को जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कलेक्टर श्रीमती साहू ने कार्यक्रम आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज- कोरबा शहर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक अप्रैल  2022 को आजादी का अमृत महोत्सव एवं दो अप्रैल को जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी गीत गायन एवं नृत्य, कत्थक नृत्य, हारमोनियम वादन, बांसुरी वादन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के अंतर्गत कोरबा जिले से विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडलियों के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडोटोरियम घंटाघर कोरबा में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

 कलेक्टर रानू साहू ने दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम के  सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल, मंच एवं साफ-सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम कोरबा के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम हेतु मंच, स्टॉल, बेरिकेटिंग, सोफा-कुर्सी, माईक, स्टेज, डेकोरेशन, लाइटिंग, पेयजल आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जरूरी चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा को जिम्मेदारी दी गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button