कोरबा

धान खरीदी केंद्र कोरबी में बाजा – गाजा के साथ शुरू हुआ धान खरीदी, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जिले में अब तक 12 हजार 559 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

खरीदी केंद्रों से धान का उठाव जारी, एक हजार 980 क्विंटल धान का हो चुका उठाव

16 नवंबर के लिए 168 टोकन जारी, 5 हजार 565 क्विंटल धान की होगी खरीदी

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 12 हजार 559 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं 16 नवंबर के लिए 168 टोकन जारी किए गए हैं। इसके माध्यम से 5 हजार 565 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो चुका है। जिले के खरीदी केंद्रों से एक हजार 980 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। धान उपार्जन केन्द्र कोरबी मे बाजा गाजा के साथ धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर शामिल हुए। उपार्जन केंद्र कोरबी में कृषक दिलीप कुमार राठौर व अन्य 6 कृषक का 129.20 क्विंटल धान खरीदी कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक श्री कंवर ने किसानो को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त लैंप्स अध्यक्ष बुधराम सिंह कंवर ने बैंड बाजे के साथ किसानों का स्वागत किया। विधायक श्री कंवर ने नए लैंप्स गोदाम सह कार्यालय का भूमिपूजन किया, व आगामी मे अहाता निर्माण बनाए जाने की भी बात कही। इस मौके पर संतोषी पाटले जनपद सभापति सहकारिता विभाग जनपद पंचायत पाली,विधायक प्रतिनिधि चंद्रहास राठौर, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि विजय धनुहार, ग्राम सचिव गिरीश चन्द्र कश्यप, लैंप्स प्रबंधक डाकेश्वर पाण्डेय कंप्यूटर आपरेटर शैलेन्द्र राठौर,समिति कर्मचारी समुंद सिंह घनश्याम जायसवाल व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
बुधवार को धान खरीदी के लिए 168 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें समिति से 86 और मोबाईल ऐप से 82 जारी किया गया है। जारी टोकन के माध्यम से 5 हजार 565 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button