कोरबा

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक होगा ऑनलाइन नामांकन

राज्य शासन ने 30 अगस्त तक मंगाए नामांकन प्रस्ताव .....  2024 के गणतंत्र दिवस पर घोषित होंगे पुरस्कार

TRACK CITY NEWS कोरबा/ भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार की श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2024 हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है।  यह सम्मान कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किये जाते हैं। उपरोक्त क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्ति अपना नामांकन प्रस्ताव 15 सितंबर 2023 तक वेब साईट  www.padmaawards.gov.in पर करते हुए हार्ड कॉपी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा में जमा कर सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button