Korba

राजस्व लिपिक कर्मचारी संघ ने सात-सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) प्रदेश में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिक कर्मचारी संघ के गठन पश्चात प्रदेश भर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर सचिव छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर को ज्ञापन सौपा जा रहा है इसी क्रम में कोरबा जिला में राजस्व लिपिक कर्मचारी संघ द्वारा मनोज कुमार बंजारे अपर कलेक्टर को सात-सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

जिसमें 2014 के बाद विभागीय नायब तहसीलदार की परीक्षा बंद की गई है उसे शीघ्र लागू करना एवं अधीक्षक से डिप्टी कलेक्टर के प्रमोशन में 5 वर्ष के स्थान पर छूट प्रदान करते हुए तीन वर्ष में किया जावे, इसी प्रकार सहायक अधीक्षक से अधीक्षक के पद को शीघ्र भरा जावे एवं 30 वर्ष की सेवा काल में पूर्ण पेंशन की पात्रता दी जावे एवं और अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया जिसमें प्रमुख रूप से- जगदीश खरे, भीमराव आहेर, रामकुमार बंजारे, लोकनारायण जयसवाल, पुरुषोत्तम तिवारी,रामजी कंवर, सनत राठौर, सागर बर्मन, संतोष कंवर, सुनीता सरकार, अनुपमा टोप्पो, हीरा कंवर, एवं अन्य सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे l

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button