Korba

तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को ठोकर मारी, घसीट ले गया 150 फीट दूर तक, देखें वीडियो

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) बुधवारी बाजार मेला ग्राउंड के सामने सोमवार की देर रात एक खौफनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को ठोकर मार दी ।

दुर्घटना में बाइक सहित सवार कार के नीचे आ गया फिर भी कार चालक ने वाहन रोका नहीं और बाइक सहित उसे घसीटते हुए ले गया।गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को आसपास में मौजूद लोगों ने ऑटो में बिठाकर हॉस्पिटल भेजा गया।

इस संबंध में पता चला है कि श्री राम जानकी मंदिर ,बुधवारी के सामने छत्तीसगढ़ डिज्नी मेला के पास हीरो होंडा बाइक स्वर टांकेश्वर तंवर बांगो निवासी जो वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था को तेज रफ्तार एसयूवी एमजी हैक्टर कार ने जोरदार टक्कर मार दी और करीब 150 फीट घसीटते हुए भागती चली गई। सड़क पर खून के निशान की पूरी लकीर बन गई है। बाइक के नीचे फंस जाने और डिवाइडर से टकराने पर कार रुक गई।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

राहगीरों ने बताया कि कार चालक नशे में चूर था। दुर्घटना के बाद वाहन मालिक और कुछ रसूखदार लोग वहां पर आ पहुंचे और मामले को दबाने की कोशिश करने लगे। पुलिस लापरवाह वाहन चालक रामचंद्र चौहान पिता फिरतु चौहान निवासी आरा मशीन को जो घटना अंजाम देने के बाद वहां से फरार होने की कोशिश में था गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसका मुलाहिजा भी कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई है।

 

 

लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ धारा 281,225 ए बीएनएस और धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच में चोट ज्यादा गंभीर पाए जाने पर और भी धाराएं जोड़ने की बात पुलिस द्वारा बताई गई है ।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button