Raipur

श्रमिक के बच्चे ने किया टॉप, श्रम मंत्री ने दी बधाई, मिलेगा २ लाख

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

मेरिट में आने वाले पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना का मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले बालक नमन कुमार खुटिया की माता हरवती यादव छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में रेजा कुली मजदूर श्रेणी में पंजीकृत है।

नमन के पिता अर्जुन से श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने फोन पर बधाई देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन बताया की योजना के तहत कुल दो लाख की राशि नमन को दी जाएगी। इसमें एक लाख रुपए आगे की पढ़ाई हेतु और एक लाख रुपए स्कूटी हेतु दी जाएगी।

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि मेरिट में आने वाले पंजीकृत श्रमिक के सभी बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। पिछले वर्ष मेरिट में आने वाले श्रमिकों के बच्चों को इस योजना के तहत चेक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा दिया गया था।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button