कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के कोरकोमा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेल खेल में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपने एक अन्य साथी के साथ खेलते खेलते गांव के तालाब के पास पहुंचा था, जहां गहराई में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों मे मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक़ रजगामार चौकी अंतर्गत कोरकोमा गांव की यह घटना है। जहां तालाब में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे का नाम आयुष्मान महंत था। बताया जा रहा है कि मासूम बालक अपने साथी के साथ खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गया। खेल-खेल में वह कब पानी में डूब गया, किसी को पता नहीं चला। साथी ने बच्चे के पिता को जानकारी दी, पिता जब मौके पर पहुंचा तब बालक की मौत हो गई थी। मासूम बच्चे की मौत होने से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। फिल्हाल पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

