कोरबा

पूर्व पार्षद के घर पर मंत्री ने किया भोजन

कोरबा,03 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) लगातार शहर भ्रमण के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा अपने क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने एवं उनके निराकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में वार्ड क्र. 42 रूमगड़ा पहुंचे जहां वार्डवासियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

स्वागत के बाद पूर्व पार्षद संबल कंवर के निवास पहुंचे और उनसे क्षेत्र के संबंध में चर्चा कर राजनैतिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया।

इसी दौरान उन्होंने उनके निवास पर भोजन किया। इस अवसर पर जयप्रकाश अग्रवाल, पिन्टु अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button