कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा जिलान्तर्गत सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में रहने वाली एक महिला की पेड़ से गिरने के कारण मृत्यु हो गई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामपुर बस्ती में हरबाई यादव निवास करती थी। वह बाल मानस मंदिर में बाई के रूप में पिछले कई वर्षों से काम करते आ रही थी। हरबाई निर्धारित समय पर स्कूल पहुंची और स्कूल में बेल पत्ती तोड़ने के लिए बेल पेड़ पर चढ़ी की अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई घटना में उसे गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा उपचार हेतु कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परन्तु उपचार के दौरान हरबाई ने दम तोड़ दिया। शव का पीएम के लिए स्थानीय चीरघर भेज दिया गया है।

