बलरामपुर

पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर, ट्रैक सिटी/ शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रातः स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यायाम का अभ्यास किया गया। तत्पश्चात गांव में नशा मुक्त समाज पर आधारित रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही बौद्धिक परिचर्चा में कृषि विभाग के अनुविभागीय विशेषज्ञ विनोद तिवारी द्वारा कृषि के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि एवं कीट पतंगों से बचाव हेतु श्री विधि के उपयोग करने की जानकारी दी गई तथा फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु जैविक खाद निर्माण, नाडेप, कम्पोस्ट खाद निर्माण विधि, सिंचाई और कृषि उपकरणों में मिलने वाली सब्सिडी के विषय में सरल शब्दों में विस्तार से बताया गया। इसके बाद स्वयं सेवकों द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु कुर्सी दौड़ खेल का आयोजन भी किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button