बलरामपुर

प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम, मतदान केंद्रों और अंतर्राज्यीय जांच नाका का किया निरीक्षण।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रेक्षक लोकेश कुमार ने स्ट्रांग रूम, विभिन्न मतदान केंद्रों और रामानुजगंज स्थित अंतर्राज्यीय जांच नाका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, और प्रशासनिक प्रबंधों की विस्तार से जानकारी ली।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रेक्षक लोकेश कुमार ने स्ट्रांग रूम का अवलोकन करते हुए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में 24 घंटे कड़ी सुरक्षा बनी रहे और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सक्रिय रूप से जारी रहे। साथ ही उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, रैंप (दिव्यांग मतदाताओं के लिए), बिजली और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए। रामानुजगंज स्थित बैरियर का निरीक्षण करते हुए प्रेक्षक श्री लोकेश कुमार ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्था  का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहनों की सख्ती से जांच की जाए और किसी भी अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्यवाही करें।

प्रेक्षक लोकेश कुमार ने बलरामपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, मतपत्र लेखा और मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर अमित श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज देवेन्द्र प्रधान, तहसीलदार मनोज पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button