कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय प्रीति उर्फ बेबी की लाश घर पर लोहे के एंगल से चुन्नी के फंदे पर लटकती मिली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। मृतिका के पति धर्मेंद्र पासवान ने सुबह अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रीति को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की।
रविवार देर शाम होने के कारण पुलिस ने कमरे को सील कर दिया था। सोमवार सुबह से इस मामले में अगली कार्रवाई शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक, कृष्णा नगर बस्ती निवासी धर्मेंद्र पासवान ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गौरेया थाना, तुर्की इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय प्रीति उर्फ बेबी को लेकर भाग गया था। इसके बाद धर्मेंद्र ने प्रीति से लव मैरिज कर ली थी। दोनों पिछले कुछ सालों से कोरबा के कृष्णा नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। यहां वे अपने तीन साल के बच्चे के साथ रह रहे थे। धर्मेंद्र पासवान बालको पावर प्लांट में एक निजी कंपनी के ठेकेदारी कार्य से जुड़ा हुआ है।
मानिकपुर चौकी पुलिस ने मृतिका के परिजनों से संपर्क किया। पता चला कि प्रीति की माता नहीं हैं और पिता भी प्रेम विवाह कर भाग गए हैं, वे आना नहीं चाहते। कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि यह नवविवाहित मामला है। तहसीलदार के समक्ष पंचनामा और बयान की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौत के कारणों के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ दल को भी बुलाया है ताकि परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

