कोरबा

महाराणा प्रताप चौक के पास चला निगम का बुलडोजर, हटाए गए ठेले-गुमटियां

ग्रीन कॉरिडोर निर्माण की तैयारी

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। शहर के महाराणा प्रताप चौक,बुधवारी बाजार के आसपास शनिवार को नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। निगम की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची, जहां सड़क किनारे लंबे समय से लगे ठेले, गुमटियां एवं अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार महाराणा प्रताप चौक से जुड़े क्षेत्र में ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत सड़क किनारे हरियाली बढ़ाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर की सुंदरता में सुधार करने की योजना बनाई जा रही है। इसी उद्देश्य से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है।

 

निगम अमले ने बताया कि कई दुकानदारों और ठेला संचालकों को पहले ही नोटिस जारी कर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।

नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में चिन्हित अतिक्रमणकारियों एवं फुटकर व्यापारियों के लिए व्यवस्थित दुकानें बनाकर उनका आवंटन किया जा चुका है, ताकि वे निर्धारित स्थान पर अपना व्यवसाय संचालित कर सकें। इसके बावजूद कई लोगों द्वारा पुनः सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा था, जिसके चलते निगम को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

कार्रवाई के दौरान कई ठेला संचालकों ने अपनी रोजी-रोटी प्रभावित होने की बात कही, वहीं निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग एवं प्रस्तावित विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को हटाना आवश्यक है।

नगर निगम का कहना है कि शहर में यातायात सुधार और सौंदर्यीकरण के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों के आसपास अवैध कब्जों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button