कोरबा

फेडरेशन 01 ने किया मंत्री जयसिंह अग्रवाल का सम्मान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सहयोग से मिले न्याय पर विद्युत कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों ने फेडरेशन 01 के तत्वाधान में राजस्व मंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें मंत्री के साथ महापौर राज किशोर प्रसाद एवं सभापति श्याम सुंदर सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन 01 के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ल ने की।इस अवसर पर तीनो संयंत्रों के 2011 बैच के तकनीकी साथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्री का महामाला से स्वागत किया,तत्पश्चात वितरण शाखा के पदाधिकारियों ने भी मंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।इस अवसर पर फेडरेशन 01 के महासचिव आर सी चेट्टी  ने अपने उद्बोधन में मंत्री जी के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए संगठन को सहयोग प्रदान करने हेतु मंत्री जी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।मंत्री जी ने श्रमिकों के हित में सदैव कार्यरत फेडरेशन 01 के महासचिव आर सी चेट्टी सहित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए संगठन को अपनी ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में फेडरेशन 01 के तीनों संयंत्रों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन कोरबा पूर्व के शाखा सचिव घनश्याम साहू ने किया।इस सम्मान समारोह में मंत्री जी के अलावा श्रीमति जय श्री चेट्टी, श्रीमति शुक्ला, श्रीमति नर्मदा साहू, श्रीमति चौहान मैडम, पत्रोपाधि संघ के अध्यक्ष शशिभूषण साहू, तनोज मित्रा,प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष राम कुमार पटेल व उनके सुपुत्र सुनील कुमार पटेल वार्ड पार्षद,पूर्व वार्ड पार्षद महेंद्र सिंह चौहान,एल्डरमैन आरिफ खान,पूर्व वार्ड पार्षद महेंद्र सिंह चौहान,जोनल सचिव सरोज राठौर,उजेंद्र नागवंशी, एस के शुक्ला,प्रांतीय संगठन सचिव विजय पटनायक, संगठन सचिव ,कोरबा पूर्व के शाखा अध्यक्ष पवन दास, सचिव घनश्याम साहू,दर्री शाखा अध्यक्ष प्रदीप पांडे, सचिव मनोज वर्मा, मड़वा शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र कन्नौजे,सचिव देवनारायण बांधे,सभी वरिष्ठ पत्रकार(दैनिक भास्कर, नवभारत, नई दुनिया, हरिभूमि)सहित तीनों संयंत्रों के फेडरेशन 01 के पदाधिकारी,महिलाएं एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन दर्री शाखा सचिव मनोज वर्मा ने किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button