कोरबा

बांकीमोंगरा क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत ।

 

बांकीमोंगरा/कोरबा, ट्रैक सिटी। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकीमोगरा के गजरा चौक निवासी स्थित एक लाइन मैन की मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा के निवासी ज्ञान लाल खूंटे (जग्गू )के पुत्र ज्वाला प्रसाद खूंटे उम्र लगभग 31 वर्ष एसईसीएल में लाइनमैन के कार्य को करता था,

जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि वह सुबह की पहली पाली कार्य में अपने लाइनमैन के कार्य को अंजाम दे रहा था जिससे बिजली तार में प्रवाहित विद्युत लाइन में कार्य करते हुए करंट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों द्वारा उसे बांकीमोंगरा के एसईसीएल अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार दौरान मृत घोषित कर दिया । फिलहाल मामले में आगे जांच करवाई जारी रही है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button