कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन एवं रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए।

*आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत आज बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल द्वारा ली गई, जिसमें सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बालको युवराज तिवारी उपस्थित रहे।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आयोजित बैठक में ट्रांसपोर्टरों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। विशेष रूप से भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन एवं रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए।

⚠️ आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

⚠️ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी।

⚠️ यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कोरबा पुलिस आमजन से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button