कोरबा

बांकीमोंगरा क्षेत्र में बढ़ते अपराध , बढ़ते चोरी के साथ घुड़देवा के पास भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर बांकीमोंगरा थाने में माकपा ने किया प्रदर्शन ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बांकीमोंगरा क्षेत्र के घुड़देवा के पास कालोनियों से गुजरने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने और लगातार कबाड़ चोर के साथ बढ़ती चोरी की घटना पर रोक लगाने की मांग को लेकर माकपा ने बांकीमोंगरा चौक से रैली निकालकर बांकी थाना के बाहर प्रदर्शन किया ।

 

माकपा की पार्षद राजकुमारी कंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया , माकपा पार्षद कंवर ने कहा कि बांकीमोंगरा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना में काफी वृद्धि हुई है । कबाड़ चोरी की घटना आम बात हो गई है चोरों के हौसले इतने बुंलद है कि चोर गांव के अंदर भी चोरी को अंजाम दे रहे हैं । वही प्रदर्शन कर रहे माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि घुड़देवा के पास कालोनी , डबरीपारा , गोंदपारा , दो नंबर दफाई से होते हुए रात के समय भारी वाहन अनियंत्रित और गलत तरिके से चलते है जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है ।

फलहाल प्रतिनिधि मंडल की बात सुनने के बाद घुड़देवा की सड़क का तत्काल जांच कर कार्यवाही और अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात बांकीमोंगरा थाना प्रभारी द्वारा कही गई जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ ।

 

माकपा ने कहा कि अगर मांगो पर गंभीरता से पहल नहीं किया गया तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बांकीमोंगरा से ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button