कोरबा

बांगो बांध में पानी की आवक 41 हजार क्यूसेक, 5 गेट खोलकर 20,613 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। मिनीमाता बांगो बांध में लगातार हो रही पानी की आवक को देखते हुए जलस्तर नियंत्रित करने के लिए बांध के पांच रेडियल गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। मंगलवार 25 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 358.52 मीटर दर्ज किया गया, जो बांध की कुल क्षमता का 93.18 प्रतिशत है।
बांध प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 4:30 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक बांध में पानी की आवक 41,087 क्यूसेक रही। लगातार हो रही तेज आवक को देखते हुए मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा तथा अनुमति के बाद वर्तमान में पांच रेडियल गेट खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है।
वर्तमान में गेट नंबर 4 को 0.20 मीटर, गेट नंबर 5 को 0.40 मीटर, गेट नंबर 6 को 0.80 मीटर, गेट नंबर 7 को 0.40 मीटर तथा गेट नंबर 8 को 0.20 मीटर खोला गया है। इस प्रकार सभी पांच गेटों की कुल ओपनिंग 2.00 मीटर है।
इन रेडियल गेटों के माध्यम से करीब 11,613 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पावर प्लांट हाइडल के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। इस तरह बांध से कुल 20,613 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।
बांध में पानी की लगातार आवक और जलस्तर को देखते हुए प्रबंधन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पानी की आवक एवं जलस्तर में बदलाव के अनुसार गेटों की ओपनिंग को आगे घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
बांध संभाग क्रमांक-3 माचाडोली के कार्यपालन अभियंता की ओर से यह जानकारी सूचनार्थ जारी की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button