कोरबा

बॉक्सिंग एवं जूडो के संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ीयों का हुआ चयन

2 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित प्रतियोगिता के लिए होंगे रवाना

कोरबा (ट्रैक सिटी)। आज दिनांक 30/07/2023 ज़िला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बॉक्सिंग 17,19 वर्ष बालक वर्ग एवं जूडो 14/17/19 बालक बालिका चयन ट्रायल जो की ड्रेगन मार्शल आर्ट्स & किकबॉक्सिंग क्लब सुभाष चौक निहारिका में सहायक ज़िला क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन , नूतन सिंह ठाकुर सचिव जिला बॉक्सिंग संघ कोरबा अजीत शर्मा , कमलेश देवांगन ,राजेश श्रीस्वास्तव,अशोक सक्सेना ,सुरेंद्र सिंह ,सन्नी केवर्ट , देवेंद्र महतो , सुमित सिंह , ,कोच राजेंद्र निर्मलकर , कृष्णा यादव, रंजना तिर्की , मोहन प्रसाद,ईश्वर महंत , नोवेल कुमार साहू, प्रणव राज सिंह,हीना,हार्दिक दुरेजा,राकेश जटवार, कौशल सोनवानी , संचालक अजीत शर्मा , ड्रेगन मार्शल आर्ट्स किकबॉक्सिंग क्लब के साथ सयुक्त्त टीम द्वारा ज़िला स्तरीय चयन ट्रायल्स संपन्न किया गया ।

उक्त चयन ट्रायल्स ज़िला शिक्षा अधिकारी जी.पी भारद्वाज के निर्देशन में तथा सायोजक प्राचार्य डॉ सुरेश रात्रे एव राजेश पांडेय विद्युत गृह क्रमांक -1 द्वारा संपन्न किया गया।
चयनित प्रतिभागी संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु दिनाक 2 /8/2023 को बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button