NEWS

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ली लगातार बैठक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कोर कमेटी, भाजपा विधायक दल एवं सांसद दल की आवश्यक बैठक ली। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, सांसद एवं विधायकगण मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है-किरण सिंह देव

बैठक के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की अलग-अलग श्रेणियां की आवश्यक बैठक भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रथम बैठक कोर कमेटी, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक और सहसंयोजकों की हुई और दूसरी बैठक भाजपा विधायक दल की हुई जिसमें आगामी कार्य योजना को लेकर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी का मार्गदर्शन सबको प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक भाजपा की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सब की सहभागिता सुनिश्चित हो और संगठन की दृष्टि से भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इन कार्यक्रमों के लिए सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि 21 जून को योग दिवस की कार्यक्रम को संगठन स्तर पर और साथ ही साथ सरकार के स्तर पर भी करने की योजना बनाई गई है। योग दिवस कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर पर यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। योग दिवस के कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी मंडल जिला एवं प्रदेश स्तर पर मनाएगी। इसके लिए कार्य योजना सुनिश्चित हो गई है और लोगों को जिम्मेदारी भी दी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 10 में विजय श्री प्राप्त की है और छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर फिर से भरोसा किया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। एक निश्चित कार्य योजना बनाकर बूथ के, मंडल के, जिले के, सभी कार्यकर्ताओं ने समन्वय बनाकर कार्य किया है।

बैठक में सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग, संतोष पांडेय, रूपकुमारी चौधरी, राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगड़े, चिंतामणि महाराज, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, टंक राम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े, दयालदास बघेल, क्लस्टर प्रभारी एवं विधायक अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती सहित सभी विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button