बलरामपुर

मतदान के प्रति जागरूकता लाने चलाया जा रहा जाबो कार्यक्रम।

शत-प्रतिशत सहभागिता के लिए किया जा रहा जागरूक।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ जागव बोटर (जाबो) कार्यक्रम अंतर्गत मतदान के प्रति जागरूकता लाने एवं मतदान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें तथा मतदान प्रक्रिया में आसानी तथा निर्भीक होकर सम्मिलित हो सके, इसके लिए सभी मतदाताओं को मतदान का महत्व एवं प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। साथ ही  समस्त शासकीय कार्यालयों, समस्त शासकीय उपक्रमों एवं अन्य संस्थाओं में मतदान के महत्व को बताकर शपथ दिलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नगरपालिकाओं/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में विकासखण्ड शंकरगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय परिसर में एसडीएम श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को एसडीएम आनंद राम नेताम ने अवश्य मतदान करने का शपथ दिलाया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान मतदाता का अधिकार है, मतदाता को इस अधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

इस अवसर पर जनपद सीईओ संजय दुबे, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button