Uncategorized

महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन; कैंसर से थे पीड़ित, शोक की लहर

ट्रैक सिटी न्यूज़।दुखद खबर खेल जगत से आ रही है। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले (जन्म 23 अक्टूबर 1940) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर से साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन इजराइली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

82 वर्षीय महान फुटबॉलर किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन की बीमारी से जूझ रहे थे। तीन बार के विश्व कप विजेता पेले( कुल मिलाकर पेले ने 1363 खेलों में 1281 गोल किए) के निधन की आधिकारिक जानकारी की सूचना उनके परिवार वालों ने दी है।

पेले ने 1958, 1962 और 1970 के विश्व कप में ब्राजील को जीत दिलाई थी। साथ ही 77 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक प्रमुख स्कोररों में से एक रहे थे। हाल ही में संपन्न हुए फीफा विश्व कप में नेमार ने पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!