कोरबा(ट्रैक सिटी)। कटघोरा वन मण्डल में हाथी समस्या खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। उल्टा और भी बढ़ता जा रहा है। यहां के पसान केंदई व जटगा रेंज में बड़ी संख्या में हाथी अलग अलग स्थानों पर घूम रहे है। तथा फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। जिससे ग्रामीण काफी हलाकान है। बीती रात जटगा रेंज के बासिंग परिसर में मौजूद 20 हाथियों का दल मातिन गावं में बड़ी मात्रा में फसल को रौंदने के बाद जटगा परिसर अंतर्गत लालडीह पहुंच गए ।
और यहां के जंगह में डेरा जा दिए है। दल में नन्हा शावक भी शामिल है। जो हाल ही में जन्म लिया है। हाथियों के क्षेत्र में आने की सूचना मिलते ही संबंघित वन अमला सर्तक हो गया । और हाथियों क निगरानी करने के साथ लालडीह व आसपास के लोग गांव में मुनादी कराने जुट गया है। उधर केंदई रेंज के कापा नवा पारा तथा पसान रेंज के कनेरा क्षेत्र में हाथियों का झुड़ सक्रिय है। हाथियों का झुड़ क्षेत्र में खेतो में पहुंच कर वहां लगे धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

