कोरबा

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने आनंदोत्सव के रूप मे हर्षोल्लास के साथ मनाया श्रावणी तीज महोत्सव का पर्व।

सौंदर्य और प्रेम का पर्व है श्रावणी तीज- ऊर्मिला शर्मा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा। मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल के सदस्यों द्वारा सचिव श्रीमती अंशु शर्मा के जन्मदिन को उत्सव रूप में मनाते हुये उनसे केक कटवाकर उनके लिये बधाई गीत गाकर कार्यक्रम को पूर्ण पारिवारिक रूप देते हुये श्रावणी तीज महोत्सव का आरंभ किया गया।

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा श्रावणी तीज महोत्सव पर्व का कार्यक्रम परशुराम भवन दुरपा रोड कोरबा में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती ऊर्मिला शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा शर्मा की अध्यक्षता में आनंदोत्सव के रूप मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे सर्वप्रथम मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती ऊर्मिला शर्मा ने श्रावणी तीज के महत्व को बताते हुये कहा की श्रावणी तीज सौंदर्य और प्रेम का पर्व है।जिसकी वर्ष भर हम सभी महिलाएं प्रतीक्षा करती हैं। यह पर्व प्रकृति से जुड़ने का भी है। इस मौसम में प्रकृति हरी भरी हो जाती है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखती है इसलिये ही इसे हरियाली तीज भी कहते हैं। मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने सभी को श्रावणी तीज पर्व की बधाई देते हुये कहा की हमारा जीवन खुशियों के लिये है, आनंद के लिये है। और आनंद की प्राप्ति के लिये खुशियां मनाने के लिये हम त्योहारों को परिवार के साथ उत्सव रूप मे मनाकर हम हमारे इस आनंद को कई गुना बढ़ाकर इसकी यादों को हमेशा के लिये संजोए रखते हुये आनंदित होते रहते हैं। वैसा ही आज का श्रावणी तीज का त्योहार है जिसे उत्सव रूप मे पारिवारिक रूप से मनाने के लिये हमारा मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल परिवार यहां परशुराम भवन में एकत्रित हुआ है। वहीँ एक आनंद और खुशी की बात और है की आज हमारे परिवार की सदस्या मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की सचिव अंशु शर्मा का जन्मदिन भी है और जन्मदिन भी हमारे यहां एक उत्सव की तरह मनाया जाता है तो आइये आज इस अवसर पर हम अपनी खुशियो को दोगुना करते हुये जन्मदिन को उत्सव रूप मे मनाते हुये आज के इस श्रावणी तीज महोत्सव कार्यक्रम का आरंभ करते है। उसके पश्चात सचिव अंशु शर्मा द्वारा केक कटवाकर सभी का मुँह मीठा कराकर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। सभीने बार बार दिन ये आये गीत गाकर उन्हें बधाई भी दी। उसके पश्चात हौजी, कुर्सी दौड़, समान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि विभिन्न मनोरंजक गेम का आनंद उठाते हुये सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रीमती आशा शर्मा को सावन क्वीन चुना गया। कार्यक्रम के अंत मे मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की सचिव श्रीमती अंशु शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन्होंने भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया तथा अपने जन्मदिन को इस तरह उत्सव रूप मे मनाने के लिये सभी का सधन्यवाद आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षिका ऊर्मिला शर्मा, अध्यक्षा प्रतिभा शर्मा, सचिव अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष मंजु शर्मा, उपाध्यक्ष उमा भात्रा, सहसचिव पुनम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सरला शर्मा, प्रेमलता शर्मा, निर्मला शर्मा, रेणु पुजारी, अनुपमा शर्मा, सविता शर्मा, पुष्पा शर्मा, ज्योति शर्मा, सोनल शर्मा, मिनी शर्मा, पदमा शर्मा, बबली शर्मा, सुरुचि शर्मा, दीपा शर्मा, अंजू चौमाल, कल्पना शर्मा, उमा शर्मा, खुश्बू शर्मा, रेखा भात्रा, ममता शर्मा, रुचि शर्मा, मंजू शर्मा, श्रद्धा शर्मा, मोना शर्मा, स्नेहा शर्मा, स्वाति शर्मा, हेमा शर्मा, नेहा शर्मा एवं कमलेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button