कोरबा

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस की अनूठी पहल।

“साइबर सुरक्षा बंधन” के साथ मनाएँ रक्षाबंधन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*साइबर जागृति अभियान के तहत साइबर जागरूकता की विशेष पहल* 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है। रक्षाबंधन के दिन अभियान के तहत चल रही “ *सेल्फी एक्टिविटी* ” को इस बार “ *साइबर सुरक्षा बंधन* ” की थीम पर प्रस्तुत किया जाएगा।इस विशेष पहल में सेल्फी फ्रेम को रक्षाबंधन की थीम के अनुरूप बदला जाएगा, जिसमें साइबर अपराध से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों को “ *जागरूकता की राखी* ” के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

🛡️ *“जागरूकता की राखी” के साथ लें सेल्फी*

साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत जिले के सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, बाजारों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आमजनों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।नागरिकों को QR कोड स्कैन कर “साइबर सुरक्षा बंधन” थीम वाले सेल्फी फ्रेम के साथ सेल्फी लेने तथा उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

🔐 *राखी के साथ साइबर सुरक्षा का संकल्प* 

रक्षाबंधन पर राखी अपनेपन, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना को साइबर सुरक्षा से जोड़ते हुए “साइबर सुरक्षा बंधन” के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सतर्क एवं सुरक्षित रहने का संदेश दिया जाएगा।

“ *रक्षाबंधन त्योहार के साथ साइबर सुरक्षा बंधन भी मनाएँ।*

*‘जागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर,*

*अपनों को साइबर सुरक्षित बनाएँ।”* 

कोरबा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इस विशेष साइबर जागरूकता गतिविधि में अधिक से अधिक भाग लें, सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करें और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक एवं सतर्क करें तथा साथ ही कोरबा पुलिस को सोशल मीडिया में टैग करें।

 *कोरबा पुलिस* 

 *साइबर जागृति अभियान* 

*सजग कोरबा सतर्क कोरबा*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button