कोरबा

राज्य पुरस्कार की तैयारी तेज, स्काउट्स गाइड्स पूर्वाभ्यास कैम्प में हुए शामिल।

कोरबा(ट्रैक सिटी)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा के तत्वावधान में बालकोनगर स्थित मंगल भवन में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। राज्य मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित इस शिविर में करीब 150 पात्र स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान प्रशिक्षक दल ने प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार के निर्धारित पाठ्यक्रम के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक विषयों का गहन अभ्यास कराया। इसमें स्काउटिंग का इतिहास, प्रतिज्ञा एवं नियम, नॉटिंग, प्राथमिक उपचार, कैम्प क्राफ्ट, टेंट पिचिंग, मैपिंग, कम्पास, हाइक, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, पायनियरिंग तथा सामुदायिक सेवा सहित विभिन्न विषय शामिल रहे। प्रतिभागियों को विशेष रूप से गणवेश की पूर्णता, अनुशासन, व्यवहार एवं स्काउटिंग कौशल पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षकों ने राज्य पुरस्कार जांच शिविर में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक दक्षताओं का अभ्यास कराया। पूर्वाभ्यास शिविर का संचालन डीगम्बर सिंह कौशिक ने किया।

प्रशिक्षक के रूप में उत्तरा मानिकपुरी, प्रीतमलाल राजवाड़े, देवेन्द्र प्रताप सिंह गौतम, दिनेश पात्रे, मृगेश पटेल, जगन्नाथ सिंह नेताम, पंकज साहू, राजीव साहू, पुष्पा शांडिल्य, पूर्णिमा भट्टाचार्य, शशिकला सोनी एवं श्रृति पाठक ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स से संवाद किया। उन्होंने राज्यपाल पुरस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को अनुशासन, सेवा भावना और आत्मविश्वास के साथ जांच शिविर की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button