कोरबा (ट्रैक सिटी)। राज्य स्तरीय कूडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता 29 जुलाई से 30 जुलाई को दुर्ग ज़िले में आयोजित किया जा रहा है इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के लिए कोरबा के 10 बच्चे कूडो एसोसिएशन ऑफ़ कोरबा के अध्यक्ष प्रेमराज बंजारे एवं सचिव देवशीष कश्यप के नेतृत्व में आज जनसतब्दी एक्सप्रेस से दुर्ग रवाना हुए है चयनीत बच्चो में यशराज खरे,पहल अग्रवाल, आर्य सेठी, ईश्कृत कौर, यश प्रजापति, वीर प्रकाश पैकरा, आर्य गौरी सिंह, विधि विजयवर्गीय, राजीव जांगड़े , हेड कोच देवशीष कश्यप एवं मैनेजर प्रांजल अग्रवाल जी है।
कूड़ो एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश बंजारे ने बताया इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित ख़िलाडी गुजरात सूरत में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय कूड़ो एवं अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता के लिये पात्र हो जाएँगे एवं बताया कि कूड़ो जैपनीज़ हाइब्रिड मार्शल आर्ट्स खेल है जो की भारत सरकार खेल एवं युवा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है जिनके चेयरमैन अभिनेता अक्षय कुमार है एवं इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर के लगभग 300 बच्चे प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे है। ज़िला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौसाद ख़ान सचिव सुरेश कृष्टोफ़र, खेल अधिकारी दिनु पटेल,राम कृपाल साहू ज़िला क्रीड़ाधिकारी के आर टंडन,पूर्व क्रीड़ाधिकारी प्यारेलाल चौधरी,राजेश पांडेय,संचालक लेवल अप अकादमी सिटी सेंटर मॉल प्रेमराज बंजारे, सचिव देवशीष कश्यप,कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा ,सदस्य बिस्वजीत मण्डल, विनोद शर्मा, सुयश चंद्रा, सुमित सिंह, दानिश अहमद, विभिन्न महिला मंडल अध्यक्ष आभा अग्रवाल,उमा बंसल,कल्पना पटेल,कविता सोनी,मनीषा अग्रवाल,रानी अग्रवाल,रश्मि श्रीवास,मुक्ता गोयल द्वारा बधाई एवं शुभकामनाये दी गई।

