Korba

राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्राक्षिकों, निर्णायको को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

खेल व युवा युवा कल्याण विभाग ने खेल पुरस्कार के लिए आवेदन 30 जून तक आवेदन मंगाए गए हैं। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किये जाते हैं। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया है या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया है। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे महिला, पुरुष खिलाड़ी जिन्होंने विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो, को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों, निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। नगद राशि, खेल वृत्ति एवं प्रेरणा निधि आदि से संबंधित पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किये गये हैं, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार हेतु रूपये 03 लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु रूपये 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु रूपये 01 लाख 50 हजार, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु रूपये 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हें सीनियर वर्ग में रुपये 02 लाख एवं जूनियर वर्ग में रुपये 01 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा तथा ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 04 से अधिक हैं, उन्हें सीनियर वर्ग में रुपये 05 लाख तथा जूनियर वर्ग में रुपये 03 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान की जाएगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में जिन खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया है, वे खिलाड़ी कार्यालय जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण अथवा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में 30 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

राज्य खेल संघों को प्रेरणानिधि राशि, खेल संघों की उपलब्धियों के आधार पर प्रदाय की जाएगी। प्रोत्साहन नियमों में किसी प्रकार का संषोधन या परिवर्तन होने पर संशोधित प्रावधानों के तहत परीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है, आवेदन पत्रों का प्रारूप मय विज्ञापन विभाग की वेबसाईट http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button