बलरामपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करते हुए महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

शहीदों के सम्मान में मौन धारण

स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में प्रातः 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखा गया। इसी के साथ विकासखंड स्तर पर और विभिन्न विभागीय कार्यालयों में भी शहीदों के सम्मान में मौन धारण किया गया।

नशामुक्त भारत अभियान के लिए शपथ

कलेक्टर  कटारा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए हमें पहले खुद नशे से दूर रहना होगा और अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना होगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर प्रमोद गुप्ता सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button