Korba

राष्ट्रीय सब जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को देशभर में मिला तीसरा स्थान।

28 राज्यो के 1300 खिलाड़ियों ने लिया भाग, राज्य के 57 खिलाड़ियों ने की शिरकत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*राज्य के खिलाड़ियों 9 स्वर्ण, 8 रजत एवं 13 कांस्य सहित कुल 30 पदक*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों जीते 5 स्वर्ण, 1 रजत एवं 5 कांस्य सहित सर्वाधिक 11 पदक*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्त्वधान में श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पुणे,महाराष्ट्र में दिनांक 22 से 26 मई 2024 तक चिल्ड्रन एवं कैडेट वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से लगभग 1300 खिलाड़ीयो ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राज्य के सब जूनियर वर्ग के 57 बालक बालिका खिलाड़ियों का चयन कोरबा में आयोजित 11 वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन एवं कैडेट किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिन्होंने विभिन्न वजन वर्गो में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर। 9 स्वर्ण, 8 रजत एवं 13 कांस्य सहित कुल 30 पदक जीतकर राज्य को देश के 27 राज्यो की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान दिलाकर सेकेंड रनर अप की ट्राफी जीती। राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, पेंड्रा सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी इंटरनेशनल रेफरी प्रभात साहू, रेहाना फातिमा, मयंक डडसेना,मनीष बाग एवं सूरज साहू तथा कोच के रूप में पूजा पांडेय, लोकिता चौहान एवं सरवर एक्का के साथ हिस्सा लिया।

कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 5 स्वर्ण,1रजत तथा 5 कांस्य सहित सर्वाधिक 11 पड़ जीतकर जिले का नाम राज्य एवं देश में गौरवान्वित किया है। जिनमे बालक वर्ग में खुशाल साहू ने 2 स्वर्ण, आमीन खान ने स्वर्ण तथा आशुतोष गुप्ता ने 2 कांस्य पदक जीता, इसी प्रकार बालिका वर्ग से वृंदा अगरवाल ने स्वर्ण एवं रजत , अवन्या तिवारी ने स्वर्ण तथा मनसा सिन्हा,कृति साहू एवं सृष्टि मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। एकेडमी के प्रद्युम गोयल, पी साई हर्ष, पी साई उज्वल, श्रोत दास मानिकपुरी, आराध्या सिंघल, आन्या पी थानकाचन, रुत मानिकपुरी, हर्षिता यादव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह चैंपियनशिप पूरी तरह से डिजिटल रूप से संपादित हुई, यानी सदस्य पंजीकरण, इवेंट भागीदारी, स्कोरिंग, परिणाम सभी ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम और आर स्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किए गए। जिले एवं राज्य की टीम के सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी ,प्रतिभा राय,अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू,शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, रितेश साहा, अशोक साहू, जुनैद आलम, रमेश साहू, अंकुश लाल यादव, सानू मेहराज, मो आसिफ, शुभम यादव, हिमांशु यादव, सोमेश साहू, तुषार सिंह, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button