कोरबा

रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरा स्ट्रीट लाइट पोल टहनी टूटकर गिरने से हुआ हादसा।

कोरबा(ट्रैक सिटी)। शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग के पास आवासीय क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा स्ट्रीट लाइट पोल बीती रात धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि पास में लगे पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर गिरने से यह स्थिति निर्मित हुई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।नगर पालिका निगम द्वारा पिछले वर्ष रेलवे क्रॉसिंग से बायपास रोड कनेक्टिविटी तक रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट पोल लगाए गए थे।

इसी व्यवस्था का एक पोल बीती रात अचानक गिर गया। सुबह स्थानीय लोगों ने सडक़ पर गिरे पोल और उसके पास पड़ी पेड़ की टूटी हुई टहनी को देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ की भारी टहनी टूटकर स्ट्रीट लाइट पोल पर गिरी, जिससे पोल क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गया। लोगों ने राहत जताई कि इस दौरान कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।

मामले की जानकारी स्थानीय पार्षद को दी गई है, जिन्होंने नगर निगम को अवगत कराते हुए क्षतिग्रस्त पोल को जल्द हटाने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों ने यह भी चिंता जताई है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त पोल को नहीं हटाया गया तो कबाड़ चोर गिरोह इसका फायदा उठा सकते हैं। शहर में पहले भी इस तरह की सामग्रियों पर चोर गिरोह की नजर रहती है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button