कोरबा

वार्ड क्र. 17 व 19 में बनेंगे मंगल भवन व सामुदायिक भवन, दादर बस्ती में सड़क का होगा कायाकल्प।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने 01 करोड़ 58 लाख रू. के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन व शुभारंभ।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 17 में मंगल भवन एवं 19 में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा, वहीं दादरखुर्द बस्ती की जीर्ण-शीर्ण सड़क का कायाकल्प होगा। आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने एक ओर जहॉं वार्ड क्र. 17 के मंगल भवन व दादरखुर्द बस्ती के सड़क डामरीकरण कार्य हेतु भूमिपूजन किया, वहीं वार्ड क्र. 19 मंे बनने जा रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल तोड़कर किया। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवंागन सहित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा भैंसखटाल में काली मंदिर के समीप 20 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसका भूमिपूजन आज उद्योग मंत्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 19 ढोढ़ीपारा के सामने स्थिता बस्ती में 20 लाख रूपये की लागत से क्षत्रिय राठौर समाज की मांग के अनुरूप 20 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना हैं, जिसका विधिवत शुभारंभ आज उनके करकमलों से किया गया। निगम द्वारा वार्ड क्र. 34 दादर के कंकालिन मंदिर के सामने से जगन्नाथ मंदिर होते हुए मुख्य द्वार तक सड़क डामरीकरण का कार्य 01 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से निगम द्वारा कराया जाना हैं, उक्त महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमिपूजन भी आज उद्योग मंत्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के करकमलों से सम्पन्न किया गया।

नागरिकों की विकास संबंधी आवश्यकताएं पूरी करना, मेरा प्रथम लक्ष्य 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सबके परिवार का एक छोटा सा सदस्य हूॅं, मेरे ऊपर आप सबका पूरा अधिकार है, आपकी विकास संबंधी जो भी आवश्यकताएं होंगी, उन्हें पूरा करना, मेरा प्रथम लक्ष्य है, उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि यहॉं पर मंगल भवन व सामुदायिक भवन का निर्माण होने से बस्तीवासियों के अपने पारिवारिक, सामाजिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु सुविधायुक्त स्थल उपलब्ध हो सकेगा, बस्तीवासियों की यह पुरानी मांग थी, जो आप सब के आशीर्वाद से आज पूरी हो रही है। उद्योग मंत्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि आज हमारे देश की कमान नरेन्द्र मोदी जैसे यशस्वी प्रधानमंत्री के हाथ में हैं, आज उनके मार्गदर्शन में देश का तीव्र गति से विकास हो रहा है, पूरे देश में रेल कॉरिडोर के विस्तार हेा रहे हैं, फोर लेन-सिक्स लेन सड़कें बन रही हैं, झोपड़ी व कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराये जा रहे है, इसके साथ ही दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका प्रत्यक्ष लाभ करोड़ों देशवासियों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को समयसीमा में पूरा किया है तथा साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गो के हितों के लियेे , प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिये लगातार कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के 15 वर्ष के कार्यकाल में संचालित की गई दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था, आज मुख्यमंत्री श्री साय ने इन जनहितैषी योजनाओं को पुनः संचालित कराया है, जिससे प्रदेश के गरीब, निर्धन, किसान, मजदूर, युवा, महिला सहित सभी वर्ग के लोग लाभान्व्ति हो रहे हैं।

उद्योग मंत्री के मार्गदर्शन में हो रहा कोरबा का तेजी से विकास 

इस मौके पर अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, उन्होने अपने महापौर कार्यकाल में ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य कराये थे, जो आज भी हम सबको दिखाई दे रहे हैं, अब पुनः कोरबा विकास के उसी रास्ते में चल रहा है, बर्षो की समस्याएं दूर हो रही हैं तथा निगम के सभी वार्ड, बस्तियों में वहॉं के रहवासियों की मांग, आवश्यकता व इच्छा के अनुरूप बडे़ पैमाने पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं।

पुरानी मांग, जो पूरी हुई 

इस अवसर पर वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने कहा कि यहॉं पर मंगल भवन निर्माण की पुरानी मांग थी, जिसे उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने आज पूरा कर दिया है, जिसके लिए मैं वार्डवासियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करता हूॅं, इस मौके पर उन्होने बनने जा रहे मंगल भवन को सुरक्षित स्वरूप देने के लिये बाउण्ड्रीवाल निर्माण का अनुरोध भी उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत से किया, जिस पर उन्होने कहा कि यहॉं पर निश्चित रूप से बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि भवन सुरक्षित हो सके।

भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर व वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, मुकेश राठौर, सुनीता चौहान, ममता यादव , अजय गोंड़, रामकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, डॉ.राजेश राठौर, मिलाप बरेठ, जगदीश श्रीवास, सुनीता राठौर, कृष्णा द्विवेदी, प्रफुल्ल तिवारी, ईश्वर साहू, नारायण सिंह ठाकुर, पुनीराम देवांगन, नरेन्द्र पाटनवार, अनिल यादव, धनसाय साहू, संजय कुमवंशी, हारबाई यादव, आशीष द्विवेदी, सुरेन्द्र राजवाडे, गिरधारी रजक, हरनारायण विश्वकर्मा, जितेन्द्र साहू आदि के साथ काफी संख्या में वार्डो के नागरिकगण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button