कोरबा (ट्रैक सिटी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, कोरबा द्वारा 5 जून को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नागरिक सहभागिता करेंगे।
यूनियन द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि “आइए वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें”। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन का संदेश है कि “प्रकृति बचाएं – भविष्य सुरक्षित बनाएं” तथा “हर व्यक्ति एक पौधा, हर पौधा एक जीवन”।
कार्यक्रम का आयोजन नमो उद्यान, कोहाड़िया में प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच वृक्षारोपण ही प्रकृति के संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार बन सकता है।
Leave a Reply

