कोरबा

युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली महिला, VIDEO वायरल होने के बाद बस्ती में हंगामा।

युवक बाइक छोड़कर फरार, स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाने में की शिकायत; पुलिस जांच में जुटी।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला को युवक के साथ कथित आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद बस्ती में हंगामा मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है। महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है और कभी-कभी बच्चे को भी अपने साथ ले जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला के घर पर एक युवक का लगातार आना-जाना था, जिससे बस्ती का माहौल खराब हो रहा था।

मोबाइल कैमरे में कैद हुआ मामला

बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक युवक बाइक से महिला के घर पहुंचा था। कुछ देर बाद बस्ती के एक व्यक्ति ने मोबाइल कैमरा ऑन कर घर की ओर रुख किया। इस दौरान महिला और युवक को कथित रूप से आपत्तिजनक हालत में देखा गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया।

हंगामे के बीच युवक मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

बस्तीवासियों का आरोप है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था। जब भी लोग इसका विरोध करते थे, तो महिला कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाती थी। इसी वजह से स्थानीय लोगों में लंबे समय से नाराजगी थी।

घटना के बाद लोगों ने महिला को बस्ती से हटाने और इलाके में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।

घर के बाहर खड़ी युवक की बाइक,पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके से युवक की बाइक जब्त कर ली है। बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान करने और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बस्ती के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में महिला के संदिग्ध गतिविधियों को लेकर आपत्ति जताई गई है।

VIDEO वायरल होने के बाद बढ़ा तनाव

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार युवक की तलाश जारी है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button