मोहला-मानपुर-अंबागढ़

शराब पिलाने के बहाने बुलाया, गमछे से गला घोंटकर हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

मदनवाड़ा। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के थाना मदनवाड़ा पुलिस ने मार्च 2026 में मिले अज्ञात शव के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी कानून के प्रावधानों के तहत अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की साजिश रची थी।
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मानपुर विनोद मिंज (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मामले की जांच की गई।
कोहका नदी के पास मिला था अज्ञात शव
पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को थाना मदनवाड़ा में संजय हथगिया, निवासी भैंसाराटोला, ने सूचना दी थी कि ग्राम भैंसाराटोला से करीब एक किलोमीटर दूर कोहका नदी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृत्यु को संदिग्ध मानते हुए हत्या के एंगल से जांच शुरू की। मामले में अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 103(1), 238 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।
तकनीकी जांच से हैदराबाद तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों की सूचना के साथ साइबर सेल की तकनीकी सहायता ली। एक संदिग्ध के मोबाइल की लोकेशन हैदराबाद में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल वहां रवाना हुई। पुलिस ने संदिग्ध चंदर सिंह अंधारे को हिरासत में लेकर मानपुर लाया और पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक कदम भुआर्य, निवासी फुलकोडो, हाल राजकट्टा, अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसके चरित्र पर संदेह करता था। मृतक की पत्नी के मायके पक्ष के लोग भी कथित रूप से इससे परेशान थे।
बाजार में बनाई हत्या की योजना
पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 को मेढ़ाबुजुर्ग बाजार में चमन देहरी और चंदर सिंह अंधारे की मुलाकात कदम भुआर्य से हुई। इसी दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की योजना बनाई। इसके बाद चमन ने फोन कर कदम को सीतागांव बस स्टॉप के पास बुलाया।
पुलिस के मुताबिक वहां से आरोपी कदम को अपने साथ लेकर चिखलाकसा भैंसाराटोला नाला क्षेत्र में पहुंचे। आरोपियों ने कथित तौर पर वहां भुट्टा भूनकर खाया और महुआ शराब का सेवन किया। इसके बाद कदम के अधिक नशे में होने पर चारों ने मिलकर कथित रूप से गमछे से उसका गला घोंट दिया।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नाले के किनारे गड्ढा खोदकर रेत से ढक दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास मौजूद मोबाइल, पर्स और जूते भी आरोपी अपने साथ ले गए तथा मोबाइल और जूते को पास के नाले में फेंक दिया।
मोटरसाइकिल भी जब्त
पुलिस ने आरोपी के कथन के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और पहलुओं की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
चंदर सिंह अंधारे, पिता तुलसी राम अंधारे, उम्र 25 वर्ष, निवासी चिखलाकसा, थाना मदनवाड़ा।
हेमंत राणा, पिता विश्वनाथ, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजकट्टा, थाना औंधी।
चमन लाल देहरी, पिता संतलाल देहरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजकट्टा, थाना औंधी।
एक विधि से संघर्षरत बालक, जिसकी पहचान कानून के अनुसार गोपनीय रखी गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें 24 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विवेचना और वैधानिक कार्रवाई जारी है। जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button