सारंगढ़ -बिलाईगढ़

श्री गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान 2026 के लिए प्रियंका गोस्वामी चयनित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रियंका गोस्वामी ने बढ़ाया सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का मान

सारंगढ़/कोरबा (ट्रैक सिटी)। शिक्षक दिवस पर लोक भवन रायपुर में राज्यपाल के हाथों जिले की बेटी शिक्षक के रूप में सम्मानित होंगी। सारंगढ़ की प्रियंका गोस्वामी का चयन गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान 2026 के लिए हुआ है। शिक्षा, साहित्य और नवाचार के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहीं प्रियंका गोस्वामी ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं नवाचारी कार्यों के लिए शिक्षिका एवं साहित्यकार प्रियंका गोस्वामी का चयन प्रतिष्ठित श्री गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान के लिए हुआ है। यह उपलब्धि उनके निरंतर रचनात्मक प्रयासों, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों का परिणाम है।
प्रियंका गोस्वामी इससे पूर्व राज्य शिक्षक सम्मान 2025 से भी सम्मानित हो चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्होंने साहित्य के माध्यम से भी समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता का संदेश दिया है। एक नवाचारी शिक्षक के रूप में उन्होंने विद्यालय में बच्चों की शैक्षणिक एवं रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने के लिए अनेक उल्लेखनीय पहल की हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें सीखने के अवसर प्रदान करना उनके शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

विद्यालय में वे समयबद्धता एवं अनुशासन को विशेष महत्व देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती हैं। विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर खेल, कला, साहित्य, सांस्कृतिक गतिविधियों, रचनात्मक लेखन, प्रतियोगी परीक्षाओं, डिजिटल शिक्षा एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बच्चों के लिए उन्होंने पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करने, प्रतिभाओं को पहचानने एवं उन्हें मंच प्रदान करने, शैक्षणिक प्रतियोगिताओं की तैयारी कराने, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए हैं। विद्यालयीन गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनमें जिम्मेदारी, सहयोग, अनुशासन और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने का भी प्रयास किया है।

प्रियंका गोस्वामी का मानना है कि हर बच्चे में एक विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानकर उचित अवसर देने की है। इसी सोच के साथ वे शिक्षा को अधिक आनंददायी, रचनात्मक एवं जीवनोपयोगी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। श्री गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति शिक्षक सम्मान के लिए उनके चयन पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, साहित्यकारों, क्षेत्रवासियों, जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सोमा सिंह ठाकुर, शिक्षकों, विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस सम्मान को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।प्रियंका गोस्वामी ने उच्च अधिकारियों, प्रिय विद्यार्थियों, शिक्षक साथियों और विशेष रूप से मीडियाकर्मियों को धन्यवाद दी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button