कोरबा

संयुक्त सचिव श्री राजेन्द्रन ने लाईवलीहुड कॉलेज का भी किया निरीक्षण

युवाओं को दिये जा रहे कौशल प्रशिक्षण का लिया जायजा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ संयुक्त सचिव रघुराज माधव राजेन्द्रन ने कोरबा शहर स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में पहुंचकर युवाओं को दिये जा रहे कौशल प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने हास्पिटालिटी, इलेक्ट्रिशियन, औद्योगिक सिलाई मशीन प्रशिक्षण एवं फैशन डिजाईनिंग के कक्षाओं में जाकर प्रशिक्षु युवाओं से बात की। संयुक्त सचिव ने प्रभारी अधिकारी से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के साथ स्वरोजगार के विकल्पों के बारे में भी जानकारी ली। राजेन्द्रन ने औद्योगिक सिलाई मशीन आपरेटर ट्रेड में जाकर कपड़े की सिलाई सीख रहीं विद्यार्थियों से कोर्स के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि कोर्स पूरा होने के पश्चात निजी कपड़ा उद्योग में नौकरी के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के भी विकल्प मौजूद हैं। इस दौरान कलेक्टर रानू साहू, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर ममता यादव, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैंकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रभारी सचिव ने सहायक इलेट्रिशियन के प्रशिक्षु विद्यार्थियों से कौशल विकास के लिए दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने राजेन्द्रन को बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड अंतर्गत हाउस वायरिंग, पंखा मरम्मत, ट्यूब लाईट- एलईडी बल्ब रिपेयर आदि की टेªनिंग दी जाती है। संयुक्त सचिव राजेन्द्रन ने फैशन डिजाईनिंग ट्रेड कक्ष में जाकर फैशन कला की ट्रेनिंग ले रही विद्यार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाये जा रहे डिजाईन, मॉडल एवं सिलाई कला के बारे में भी पूछा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button