रायपुर

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के द्वारा रायपुर पश्चिम विधानसभा में की जा रही सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा लेते जा रही हैं वृहद रूप

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के अगले चरण में विधायक विकास उपाध्याय ने कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं (जनसेवकों) के घर के बाहर खुद जाकर लगाया नाम पट्टिका

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर/ रायपुर पश्चिम विधानसभा में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार चलाये जा रहे सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा वृहद रूप लेते जा रही हैं। आज इसी कड़ी में विधायक विकास उपाध्याय ने कांग्रेस पार्टी के आन-बान-शान कहे जाने वाले समर्पित कर्मठ कार्यकर्ताओं के घर के बाहर दरवाजे में स्वयं जाकर नाम पट्टिका लगाकर उनको सम्मानित किया। विकास उपाध्याय ने बताया कि सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा को क्षेत्रीय जनता का सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा हैं, इस जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से हमारे द्वारा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से अवगत होकर उसका त्वरित निराकरण किया जा रहा हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत आज पं. ईश्वरिचरण शुक्ल वार्ड की जनता से मुलाकात कर विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड की समस्याओं को जाना और उसके निदान के लिए सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। अपने विधायक को अपने बीच पाकर क्षेत्र की जनता के चहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और अपनी समस्या का समाधान पाकर वे सभी विधायक विकास उपाध्याय को आशीर्वाद देने लगें। ज्ञात हो कि सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय प्रतिदिन अपने विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर स्थानीय जनता से भेंट-मुलाकात करते हैं और उनका कुशलक्षेम जानते हुए उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसका निराकरण करवाते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button