कोरबा

सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों को थाना दर्री की समझाइश , यातायात बाधित करने पर होगी वैधानिक कार्यवाही।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ थाना दर्री क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्ग पर ट्रक एवं ट्रेलर जैसे भारी वाहनों के चालकों द्वारा अपने वाहनों को सड़क अथवा सड़क किनारे बेतरतीब एवं अनावश्यक रूप से खड़ा कर दिया जाता है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना दर्री पुलिस द्वारा समस्त वाहन मालिकों एवं चालकों को सूचित किया जाता है कि वे अपने वाहनों को मुख्य मार्ग अथवा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़ा न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

♦️**थाना दर्री पुलिस की अपील—**

1. ट्रक एवं ट्रेलर चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।

2. मुख्य मार्ग एवं सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग करने से बचें।

3. सड़क पर आवागमन बाधित करने एवं दुर्घटना की स्थिति निर्मित करने से बचें।

4. यातायात नियमों का पालन करें तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना दर्री पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button