कोरबा

सपनों को पंख दीजिए, बेटियां स्वयं आसमान छू लेंगी – महापौर संजू देवी राजपूत 

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ आज NTPC Limited के EDC NTPC कोरबा टाउनशिप में GEM समिति द्वारा आयोजित “बालिका सशक्तिकरण अभियान – सपनों की उड़ान” कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस प्रेरणादायी आयोजन में नन्हीं बच्चियों से सीधा संवाद करने का अवसर मिला। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उज्ज्वल सपनों को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। संवाद के माध्यम से उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अपने सपनों को साकार करने हेतु निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बालिकाएं हमारे समाज की शक्ति एवं भविष्य की आधारशिला हैं। उनके सशक्तिकरण से ही एक समृद्ध एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है। मैं सभी बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की मंगलकामना करती हूं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक शशांक काज़ेड CSR वीरेंद्र देशमुख, प्रियंका कुमारी, साक्षी श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button