कोरबा

सफाई कार्य संबंधी सौपे गए दायित्वों का पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ निर्वहन करें वार्ड प्रभारी-निगम आयुक्त

आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने ली अधिकारी कर्मचारियों की बैठक,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
वार्डवार की स्वच्छता कार्यो की समीक्षा,
व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार लाने के दिए निर्देश

कोरबा – निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि सभी वार्ड प्रभारी उन्हें सौपे गए स्वच्छता कार्य संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं इच्छाशक्ति के साथ करें। उन्होने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों को नवीन स्वच्छता मैकेनिज्म के आधार पर वार्डवार दायित्व दिए जाने के बाद व्यवस्थाओं में काफी सुधार आया है किन्तु अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है, अतः स्वच्छता कार्य संबंधी सभी बिन्दुओं पर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए त्रुटिरहित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

आज निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने नगर पालिक निगम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष मंे निगम के अधिकारी कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था एवं उससे जुडे विभिन्न कार्यो तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के संदर्भ में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के साथ समस्त जोन कमिश्नर भी उपस्थित थे। आयुक्त श्री पाण्डेय ने सफाई संबंधी कार्यो एवं तैयारियों की वार्डवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी वार्ड प्रभारी एवं व्यवस्था से जुडे़ अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, उपलब्ध संसाधनों का पूरा-पूरा उपयोग करें, आवश्यकतानुसार संसाधनों को बढ़ाएं तथा सफाई व्यवस्था को एक बेहतर स्वरूप देते हुए त्रुटिरहित सफाई कार्य सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निगम  की नई स्वच्छता व्यवस्था पर कार्य करने के परिणाम स्वरूप कार्यो में काफी सुधार आया है, सफाई व्यवस्था सुधरी है किन्तु अभी भी बहुत कुछ करना शेष है, अतः इस दिशा में जो भी कमियाँ बची हैं उन्हें दूर करें।

सभी क्षेत्रों में हो प्रतिदिन सफाई कार्य – आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के मुख्य मार्गो, व्यवसायिक व आवासीय क्षेत्रों सहित सभी क्षेत्रों में नियमित रूप से प्रतिदिन सफाई कार्य हों, नाईट स्वीपिंग की व्यवस्था हों, सफाई के पश्चात उत्सर्जित अपशिष्ट का तुरंत उठाव व परिवहन हों, यह सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि वार्ड में अनेक कचरा संग्रहण प्वाइंट न हों, इनके स्थान पर केवल एक या दो कचरा संग्रहण प्वाइंट बनवाएं तथा स्वच्छता कार्य एजेंसी से सुनिश्चित कराएं कि कचरा संग्रहण के तत्काल बाद कचरे का उठाव हो जाए। उन्होने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालने वालों को चिन्हाकित करें, उन्हें समझाईश दें तथा न मानने पर अर्थदण्ड लगाए।

सी.एण्ड डी.वेस्ट पर लगातार कार्यवाही –आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में सी.एण्ड डी.वेस्ट पर ठीक-ठाक कार्यवाही हुई है, इस पर आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रखें। सड़क व सार्वजनिक स्थान में सी.एण्ड डी.वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री की डम्पिंग पर कार्यवाही करें, अर्थदण्ड लगाएं, साथ ही उन्हें हिदायत भी दें कि वे नियमानुसार सी.एण्ड डी.वेस्ट का निष्पादन करना सुनिश्चित करें तथा होने वाली कार्यवाही से बचे।

निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट – बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से ग्रीन नेट लगाए जाएं, साथ ही स्थल पर वर्किंग प्रोग्रेस का बोर्ड भी अनिवार्य रूप से लगाया जाए। समस्त वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्डो में नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा निजी व सार्वजनिक किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य में उक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि यदि संबंधित द्वारा निर्देशों की अवहेलना की जाती है तो जोन कमिश्नर या भवन अधिकारी के माध्यम से उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों की समीक्षा – आयुक्त श्री पाण्डेय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के संबंध में निगम द्वारा की गई तैयारियों की वार्डवार समीक्षा की। उन्होने नियमित स्वीपिंग कार्य, शतप्रतिशत डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण, कचरे का स्त्रोत पृथकीकरण, नालियों में जाली लगाने, जी.व्ही.पी.प्वाइंट का समापन व सौदंर्यीकरण, वाल राईटिंग व पेंटिंग, सी.एण्ड डी.वेस्ट की स्थिति, सार्वजनिक तथा सामुदायिक शौचालयों सहित स्वच्छता के अन्य बिन्दुओं की वार्डवार समीक्षा करते हुए वार्ड प्रभारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के साथ-साथ जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, आर.के.माहेश्वरी, एन.एन.सरकार, अखिलेश शुक्ला, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, भूषण उरांव, एन.के.नाथ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सुनील वर्मा, सहायक अभियंता प्रकाश चन्द्रा, राकेश मसीह, राहूल मिश्रा, विवेक रिछारिया, लीलाधर पटेल, एच.आर.बघेल, अरूण बघेल, देवेन्द्र स्वर्णकार, एम.एल.बरेठ,सुनील टांडे, आकाश अग्रवाल, विनोद नेताम, गुलिस्ता साहू, अंजूलता तिग्गा, रमेश सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button