Korba

सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति का गुरु पूर्णिमा महोत्सव दिनांक 21 जुलाई 2024 रविवार को

कोरबा (ट्रैक सिटी) सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति का गुरु पूर्णिमा महोत्सव दिनांक 21 जुलाई 2024 रविवार को सर्वाधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव महापुराण, श्रीमद भागवत एवं श्रीराम कथा के मर्मज्ञ परम पूज्य गुरुदेव पंडित देवशरण दुबे जी के पावन सानिध्य में रेल सांस्कृतिक निकेतन, तितली चौक रेलवे स्टेशन के पास बिलासपुर में प्रात: 9 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें सर्वप्रथम प्रात: 9 बजे बाल भोग द्वारा गुरु पूजन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। ततपश्चात प्रात:10 बजे से 12:30 बजे तक गुरुवाणी एवं गुरुदीक्षा का कार्यक्रम होगा, जिसमे परम पूज्य गुरुदेव पंडित देवशरण दुबे जी अपनी अमृतमयी वाणी से सभी को सदुपदेश एवं आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

 

ततपश्चात चरण पादुका पूजन एवं गुरु पूजन किया जायेगा। उसके पश्चात गुरु मिलन वार्ता तथा परिचय सम्मलेन होगा। तत्पश्चात सामूहिक आरती कर सामूहिक प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के जिला कोरबा शाखा प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने सभी अंचलवासियों, गुरु भाई-बहनों, सतसंग प्रेमीजनों एवं धर्मावलम्बियों से इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने हेतु निवेदन के साथ आग्रह किया है ।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button